फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six months have passed; the Khatu Shyam bus service has not yet received permission.

Etawah News: छह माह बीते, खाटू श्याम बस सेवा को अब तक अनुमति नहीं

Mon, 20 Jul 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six months have passed; the Khatu Shyam bus service has not yet received permission.
इटावा। जिले से रोजाना करीब 300 यात्री खाटू श्याम आते-जाते हैं। लोगों की मांग पर इटावा डिपो ने खाटूश्याम के लिए नई बस चलाने का प्रयास किया, लेकिन राजस्थान परिवहन निगम की ओर से इसमें रुचि नहीं ली जा रही है। यही वजह है कि लगभग छह माह में तीन बार पत्र भेजने के बावजूद अभी तक अनुबंध नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिले में कई लोग हर माह एकादशी पर खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए जाते हैं। हर दिन जिले से दो निजी बसें सवारियां लेकर खाटूश्याम जाती हैं। इसके लिए पांच से 800 रुपये लिए जा रहे हैं। यात्रियों की अच्छी संख्या और कई बार इसके लिए मांग होने के चलते जनवरी में रोडवेज ने एक बस खाटूश्याम तक चलाने का निर्णय लिया था। इसके लिए एक पत्र राजस्थान परिवहन को भेजा था। राजस्थान परिवहन ने भी जल्द अनुबंध का आश्वासन दिया था, लेकिन छह माह बीतने के बावजूद अभी तक अनुबंध नहीं हो सका है। बुलाकीपुर निवासी हरिनाथ ने बताया कि वह लगभग हर महीने खाटूश्याम जाते हैं। सामान्य दिनों में तो किराया सही लिया जाता है, लेकिन त्योहार पर मनमाना किराया वसूला जाता है। अशोक नगर निवासी रामाशीष ने बताया कि हर महीने की एकादशी पर खाटूश्याम जाते हैं। रोडवेज की बस न चलने की वजह से निजी बस का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए उच्चाधिकारियों को तीन बार पत्र भेजा जा चुका है। राजस्थान सरकार से अनुबंध न होने से यह बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है। एक बार फिर से प्रयास किया जाएगा। -अमित कुमार, एआरएम इटावा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed