फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six-month-old girl leaves the woman in the train

छह माह की बच्ची ट्रेन में छोड़ गई महिला

Tue, 03 Mar 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Six-month-old girl leaves the woman in the train
इटावा। कालका मेल में यात्रा कर रही एक महिला अपनी छह माह की बेटी को छोड़कर चली गई। बच्ची के सिर पर लगी टोली में एक पर्ची मिली है, जिसमें महिला के पति का मोबाइल नंबर लिखा मिला। जीआरपी के एसआई रामबाबू सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर पर फोन करने पर वह नंबर शिकोहाबाद, जिला फिरोजाबाद निवासी व्यक्ति का निकला। व्यक्ति को बुलाकर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया गया। व्यक्ति ने बताया पत्नी फिरोजाबाद से कालका मेल में सिद्धार्थनगर जा रही थी। रास्ते में उसने बेटी को ट्रेन में बैठे बुजुर्ग आभादीन पुत्र बलवंत सिंह निवासी शहनाई थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद के पास बैठा दिया। महिला ने बुजुर्ग को ये बताया कि शौचालय जा रही है, तब तक बच्ची को देखे रहें। किंतु महिला लौट कर नहीं आई। बुजुर्ग ने इटावा स्टेशन पर बच्ची को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed