फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six injured in collision between tractor, truck and bus

Etawah News: ट्रैक्टर, ट्रक व बस की भिड़ंत में छह घायल

Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Six injured in collision between tractor, truck and bus
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर अड्डा भगवान के पास ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे से आ रही स्लीपर बस अनियंत्रित ट्रक में घुस गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक मौके से मय ट्रक के भाग निकला।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब 11 बजे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अड्डा भगवान के पास इकदिल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर हाईवे पर पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अवनीश पुत्र नाथूराम नगला खंगर फिरोजाबाद उसके नीचे दब गया।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से आ रही स्लीपर बस भी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा घुसी। जिसमें बस चालक मुरारी पुत्र रामबाबू निवासी रतई का अड्डा थाना जसवंतनगर, निखिल पुत्र विजय निवासी कुंडली सोनीपत हरियाणा, अजय पुत्र राजवीर निवासी गुठिया हरियाणा, जगदीश पुत्र अहिवरन सिंह औरैया व शकुंतला पत्नी चरण सिंह निवासी अमरौधा भोगनी थाना सट्टी कानपुर देहात घायल हो गए। बस भोगनीपुर से सोनीपत जा रही थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मय ट्रक के मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां हालत गंभीर होने ट्रैक्टर चालक अवनीश, निखिल व विजय को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। हादसे के बाद जसवंतनगर की ओर जाने वाली लेन बाधित हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में धक्का लगवाकर किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed