{"_id":"5f44075a8ebc3e4ae2047cb6","slug":"six-badmaash-pakde-gay-etawha-news-knp578630395","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने मुठभेड़ में छह बदमाशों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने मुठभेड़ में छह बदमाशों को पकड़ा
विज्ञापन
फोटो संख्या 19, 20 मुठभेड़ के बाद मौके पर पड़ी बाइक व वैन
- फोटो : ETAWHA
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र के सिक्सलेन कानपुर-आगरा हाईवे पर रविवार देर रात पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ में छह बदमाशों को दबोचा है। इसमें गैंग का मुखिया पैर में गोली लगने से घायल भी हुआ है। बदमाशों के पास से 19 अगस्त को सरिया व्यापारी के मुनीम से लूटे गए 60 हजार रुपये और बाइक भी बरामद हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात 11 से 1 बजे के बीच बकेवर पुलिस गश्त के साथ सघन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि क्षेत्र में हाईवे पर वैन व बाइक पर सवार कुछ बदमाश बड़ी वारदात की फिराक में हैं। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र यादव से संपर्क कर टीम बुला ली।
इसके बाद बकेवर में भरथना पुल के पास पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इटावा की तरफ से आती एक वैन व बाइक को करीब पौने दो बजे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने औरैया की तरफ गाड़ी भगा दी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने वैन व बाइक को सुनवर्षा ओवरब्रिज के पहले सर्विस रोड पर उतार दिया। इधर, महेवा की तरफ से तीसरी पुलिस टीम भी आ गई। बदमाशों ने पुलिस पर तमंचों से फायर शुरू कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि अन्य पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए बदमाश ने पुलिस को अपना नाम सौरभ कठेरिया पुत्र मथुरा प्रसाद कठेरिया निवासी ग्राम बहादुरपुर ऊंचा कोतवाली औरैया बताया है। पकड़े गए अन्य बदमाशों में गौरव यादव पुत्र शिवराम सिंह, निवासी ग्राम मसनाई थाना चौबिया हाल मुहाल पता भरथना चौराहा के पास गली नंबर-8 थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा, गोविंद उर्फ गोलू शर्मा पुत्र रामू शर्मा निवासी ग्राम कुलुपुर कोतवाली औरैया, अरुण पुत्र बृजेश कठेरिया निवासी जलोखर औरैया, रजनीश दुबे पुत्र विनोद दुबे निवासी ग्राम समरथपुर कोतवाली औरैया, सर्वेश उर्फ झल्लर कठेरिया निवासी ग्राम बहादुर अजीतमल औरैया बताए। पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों के पास से दो 315 बोर तमंचा, कारतूस सहित 4 चाकू बरामद किए हैं। एक औरैया नंबर की वैन व एक बाइक, एक बैग में 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह के अलावा सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
सरिया व्यवसायी के मुनीम से की थी लूट
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने ही 19 अगस्त को सरिया व्यवसायी रामशरण गुप्ता के मुनीम बृजेंद्र को वसूली करके औरैया से बाइक से लौटते समय बिजौली के पास लूट लिया था। सभी बदमाशों से पूछताछ की जा रही है, कई अन्य वारदातों को इस रास्ते में किया जाना स्वीकार किया है। इस गैंग का मुखिया सौरभ कठेरिया है जो पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने महेवा सामुदायिक केंद्र पर भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
सौरभ व गौरव के खिलाफ कई मामले हैं दर्ज
थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि सौरभ पर कानपुर देहात में लूट आदि के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इटावा निवासी गौरव यादव के खिलाफ मैनपुरी के कुर्रा थाना और इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना में कई मामले दर्ज हैं।
पकड़े गए सभी बदमाश 19 से 26 साल के बीच के हैं
पकड़े गए सभी बदमाश 19 से 26 साल की उम्र के ही हैं। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश सौरभ कठेरिया की उम्र 25 साल है। गौरव यादव की उम्र 26 साल, गोविंद उर्फ गोलू शर्मा सबसे कम 19 साल का है और रजनीश दुबे 20 साल, अरुण कठेरिया 21, सर्वेश उर्फ झल्लर 22 साल का है। पकड़ा गया गौरव यादव सबसे अधिक परास्नातक एमएससी व बीटीसी है, उसके पिता भी शिक्षक हैं।
सरिया व्यवसायी के पड़ोस में रहता है गौरव
गौरव यादव सरिया व्यवसायी के पड़ोस में ही रहता है। 19 अगस्त को सरिया व्यवसायी के मुनीम बृजेंद्र के साथ वसूली कर लौटते समय बिजौली के पास लूट हुई थी। रामशरण गुप्ता की जहां दुकान व मकान फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में है, वहीं गौरव यादव उनके पड़ोस में 8 नंबर गली में रहता है। सोमवार को सरिया व्यवसायी बकेवर थाने पर पहुंचे तो गौरव यादव ने सरिया व्यवसायी रामशरण गुप्ता को पहचानकर उनका नाम भी बताया।

फोटो संख्या 17, 18 घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 19, 20 मुठभेड़ के बाद मौके पर पड़ी बाइक व वैन- फोटो : ETAWHA