फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sister-in-law who came to brother-in-law's house committed suicide by drinking acid

जीजा के घर आई साली ने एसिड पीकर जान दी

Thu, 25 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law who came to brother-in-law's house committed suicide by drinking acid
सैफई। बसरेहर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सात महीने से पति व बच्चों के साथ जीजा के घर में रह रही महिला ने बृहस्पतिवार को एसिड पी लिया। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया गया कि पति ने नौकरी के लिए राजस्थान के अलवर जाने की बात कही थी। इसी बात से वह परेशान थी। अकबरपुर गांव निवासी राजपाल ने बताया कि उनकी साली पप्पी (25) सिरफरा कोठी थाना बकेवर में रहती थी।
विज्ञापन

वह सात महीने से पति कन्हैया व बच्चों के साथ उनके घर में रहती थी। बुधवार को उनकी सास सावित्री देवी भी आई हुई थीं। राजपाल के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सुबह कन्हैया ने पप्पी से कहा कि वह अलवर राजस्थान नौकरी करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से परेशान होकर पप्पी ने एसिड पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed