फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sister, if you had listened to me then perhaps the accident would not have happened.

Etawah News: बहन.मेरी बात मान जाती तो शायद न होता हादसा

Sun, 17 Sep 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 17 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sister, if you had listened to me then perhaps the accident would not have happened.
साइड स्टोरी
विज्ञापन


फोटो 34::::::अपनी बहन विमला का हालचाल लेती कमला। संवाद
फोटो 35::::: जिला अस्पताल में बिलखती बच्चों की मौसी कमला। संवाद



क्रासर

- अस्पताल पहुंची विमला की बड़ी बहन कमला मृत बच्चों और गंभीर बहन को देखकर बिलख पड़ी

- बोला- कहा था कि रविवार को जीजा के साथ बाइक से भेज दूंगी, पर मेरी बात नहीं मानी बहन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बड़ी बहन को बुखार आने की जानकारी पर उसका हालचाल लेकर लौट रही छोटी बहन विमला अपने बच्चों के साथ हादसे का शिकार हो गई। इसमें बच्चों की जान तक चली गई। हादसे की सूचना सुनकर आई बड़ी बहन मृत बच्चों और गंभीर हालत में छोटी बहन को देखकर बिलखने लगी। लिपटकर बोली-कहा था कि कल जीजा से भिजवा दूंगी, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी। सुन लेती तो शायद बच्चे हंस-खेल रहे होचे।

उमेश निवासी सुंदरपुर गांव मजदूरी करके पत्नी विमला और चार बच्चों का पालन पोषण करता है। विमला की बड़ी बहन कमला इकदिल क्षेत्र के केशोपुर गांव में रहती हैं। बड़ी बहन के बीमार होने की सूचना पर शुक्रवार शाम विमला अपना दो बच्चों रिया और देव को लेकर बहन के घर चली गई थी। यहां रातभर रुकने के बाद दोपहर में जाने को कहने लगी। बड़ी बहन कमला ने रोका कि एक दिन और रुक ले रविवार को जीजा से बाइक से भिजवा देंगे, लेकिन विमला नहीं मानी और शाम को बच्चों को लेकर निकल पड़ी।
विज्ञापन

बोली- चांदनी उर्फ चाइनीज और मोहिनी दोनों घर पर अकेले हैं। शाम करीब चार बजे वह गांव के बाहर नेशनल हाईवे पर वह ऑटो पकड़ने के लिए बच्चों के साथ पार करने लगी। इस बीच तेज रफ्तार कार काल बन गई। तीनों को कार ने रौंद दिया। हादसे में दो बच्चों की जान चली गई, जबकि विमला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से ऑटो से तीनों को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन यहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची बड़ी बहन कमला बस यही कहकर रो रही थी कि बहन रुक जाती तो शायद यह हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed