फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SIR: Allegation of conspiracy to remove names from voter list

एसआईआर : मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
SIR: Allegation of conspiracy to remove names from voter list
इटावा। मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश का आरोप लगाकर सपा और किसान सभा ने सोमवार को ताखा और सैफई तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सपा के एसआईआर प्रभारी उदय भान सिंह यादव नेत तहसील ताखा में बताया कि सत्ता पक्ष के पदाधिकारी अल्पसंख्यक समुदाय और विपक्षी समर्थकों के नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए बीएलओ. को बड़ी संख्या में फार्म सात दे रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र 199, जसवंतनगर के बूथ 480, ग्राम रतहरि में 38 लोगों के वोट काटे जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं का कहना है कि अल्पसंख्यक व विपक्षी समर्थक बाहुल्य बूथों पर 50 से 100 टाइप किए हुए फार्म 7 दिए जा रहे हैं, जिनमें केवल शिकायतकर्ता का नाम हस्तलिखित है। यह दर्शाता है कि ये फार्म किसी एक स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से भरकर भेजे जा रहे हैं। इन फार्मों में मतदाताओं को मृत या अनुपस्थित दिखाकर उनके नाम हटाए जा रहे हैं जबकि वे जीवित हैं और मतदान करने के योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने प्रशासन से मांग की है कि एसआईआर के दौरान बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवाए जाने और मतदाताओं की उपस्थिति के आधार पर 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग किए जाने की प्रक्रिया की जांच की जाए। फर्जी फार्म 7 का प्रयोग करने वालों के खिलाफ असत्य पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाए ताकि एसआईआर का सही अनुपालन सुनिश्चित हो सके। विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी, जिला पंचायत सदस्य सत्यभान यादव, संदीप यादव लालू, राम जीवन यादव, नवी आलम, सत्यम यादव शिवम यादव आदि मौजूद रहे। उधर, सैफई में किसान सभा और सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed