फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   signal service start at etawah mainpuri line

इटावा-मैनपुरी लाइन पर सिग्नल प्रणाली शुरू

Wed, 19 Oct 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 19 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
signal service start at etawah mainpuri line
d

रेलवे संरक्षा आयुक्त के नवनिर्मित इटावा-मैनपुरी रेल लाइन के प्रस्तावित दौरे के लिए इटावा रेलवे स्टेशन पर तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को कानपुर से इंजीनियरों की टीम यहां पहुंची। टीम ने मैनपुरी लाइन की सिग्नल प्रणाली को पूरी तरह फिट करने के लिए ब्लाक उपकरण को ट्रैक और एसएम आफिस से कनेक्ट कर दिया। स्टेशन पर साफ सफाई व प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर किया गया।

विज्ञापन

21 अक्टूबर को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) पीके बाजपेई का मैनपुरी लाइन का दौरा प्रस्तावित है। इसमें वह इटावा से मैनपुरी तक डीआरएम स्पेशल ट्रेन से ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। इसकी तैयारियों के लिए बुधवार को कानपुर से रेलवे सिग्नल विभाग के इंजीनियर इटावा स्टेशन पहुंचे। यहां एसएम आफिस में रखे ब्लाक उपकरण को ट्रैक की सिग्नल प्रणाली से कनेक्ट कर दिया। स्टेशन अधीक्षक आरके त्रिपाठी की मौजूदगी में इसे ओके किया गया। वहीं स्टेशन में सफाई कार्य भी होता रहा। प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन


ब्लाक उपकरण का कार्य
ब्लाक वह उपकरण है जो सिंगल लाइन पर लगाया जाता है। जिससे एक तरफ से ट्रेन को सिग्नल दिए जाने के बाद दूसरी तरह से किसी ट्रेन को लाइन क्लियर नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed