फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sick due to cold at night and hot sun during the day

Etawah News: रात में ठंडक और दिन में तेज धूप कर रही बीमार

Tue, 19 Mar 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sick due to cold at night and hot sun during the day
इटावा। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या अस्पतालों में अधिक है। चिकित्सकों का कहना है कि रात में ठंडक होने और दिन में तेज धूप के कारण लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से लगातार अधिकतम तापमान 30 से 34 के बीच रह रहा है। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में दोपहर में गर्मी और रातें में ठंडक हो रही हैं। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी सोमवार को 1265 मरीज दिखाने के लिए आए। इनमें से लगभग 200 मरीज बुखार, 150 मरीज खांसी, जुकाम और खरास के आए। डॉ. शांतनु निगम ने बताया कि बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। दिन गर्म और रातें ठंडी होने की वजह से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। रात में हल्का चादर ओढ़कर ही सोएं, हल्का खाएं। दोपहर में धूप में चलने के बाद ठंडी चीजें खाने-पीने से बचें। सबसे ज्यादा ध्यान बच्चों और बुजुर्गों का रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed