{"_id":"6217cb3165800b7b3043ad15","slug":"sick-animals-will-also-get-ambulance-etawah-news-knp6824009117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पशुओं को भी मिलेगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार पशुओं को भी मिलेगी एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ीकला। अब बीमार पशुओं को भी अस्पताल तक पहुंचने के लिए एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पशुपालक को 1962 नंबर पर कॉल करना होगा। शासन की ओर से जल्द ही यह योजना शुरू कर दी जाएगी। एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अगले महीने तक इटावा जिले के लिए पांच एंबुलेंस मिल जाएंगी। इसमें प्रत्येक तहसील क्षेत्र में एक एंबुलेंस लगाई जाएगी। पशु के गंभीर बीमार होने पर पशुपालक को 1962 नंबर पर फोन करना होगा।
कुछ ही समय बाद एंबुलेंस उसके दरवाजे पर पहुंच जाएगी। पशुपालकों के टोल फ्री नंबर पर काल करने के बाद लखनऊ स्थित कंट्रोल नंबर से उस तहसील क्षेत्र की एंबुलेंस को सूचना तत्काल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी जीवीके कंपनी को दी गई है। कंपनी प्रदेश भर में 570 एंबुलेंस चलाएगी। एंबुलेंस में ड्राइवर के अलावा एक डाक्टर, फार्मासिस्ट की तैनाती होगी। उपकरण के साथ दवाएं भी उपलब्ध रहेेंगी।