फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shri Ram is not just of BJP, he is revered by the whole world: Shivpal

श्रीराम सिर्फ भाजपा के नहीं, वह तो पूरी दुनिया के पूज्य: शिवपाल

Wed, 10 Jan 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 10 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram is not just of BJP, he is revered by the whole world: Shivpal
सैफई(इटावा)। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि भाजपा ऐसा सोचती है कि भगवान श्रीराम अकेले भाजपा के ही हैं। जबकि भगवान श्रीराम तो हर वर्ग के पूज्य हैं, बल्कि भगवान श्री राम को दुनिया भर में पूजा जाता है।
विज्ञापन




मुचेहरा गांव निवासी स्व. राम बहादुर मिश्रा की 89वीं जयंती के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। उन्होंने सैफई को वीवीआईपी ग्राम पंचायत बनाने के पीछे नेताजी मुलायम सिंह यादव के मित्र स्व. राम बहादुर मिश्रा का अहम योगदान बताया। उन्होंने उनके पुत्र आलोक मिश्रा उर्फ लालू को बधाई दी। कंबल वितरण के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह कुछ दिन पहले तक सुबह टीवी चैनल को खोलकर सबसे पहले खबरें पहले सुनते थे, लेकिन आजकल मोदी और योगी के अलावा कोई दिखाई नहीं दे रहा है। मंदिर के अलावा कुछ नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

लगता है भगवान राम भारतीय जनता पार्टी के हैं, जबकि भगवान श्रीराम सबके हैं। हम सभी लोग भगवान श्री राम को मानते हैं। हमें तो लगता है सबसे अधिक गरीब पिछड़े दलित अपेक्षित लोग सबसे अधिक भगवान को मानते हैं। जितने पैसे वाले धनवान लोग है वह एक बार भी भगवान का नाम नहीं लेते होंगे। भाजपा वोट के लिए सुबह से शाम तक केवल प्रचार कर सरकारी धन खर्च करने में जुटी हुई है। जबकि सरकार का खर्चा जो गरीबों एवं उपेक्षित लोगों की मदद के लिए होना चाहिए था वह नही हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार फिजूल खर्ची में जुटी हुई है। शिवपाल ने कहा कि भाजपा सिर्फ देश के पांच बड़े पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है। विदेश से कर्जा लेकर सरकार चलाई जा रही है। 2014 से पहले इस देश पर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। उस समय देश पर 56 हजार लाख कर्ज था। आज लगभग 256 करोड़ कर्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि देख लेना अगर देश में यही स्थिति बनी रही तो एक दिन श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे।
कहा कि इस सरकार में बेईमानी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और जो हमारे पढ़े-लिखे नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था, जो पूरा नही किया है। भाजपा सरकार ने कहा था कि दो करोड़ लोगों को हम हर वर्ष नौकरी देंगे। अगर दो करोड लोगों को नौकरी दिए होते तो आज 18 करोड़ नौजवानों को नौकरी मिल जाती। बहुत समस्याएं हल हो जातीं।


इस दौरान देवेश पचौरी, राममोहन दुबे, डॉ. आदेश कुमार, अनिल कुमार चौबे, दशरथ सिंह यादव ठेकेदार, मयंक बिदोलिया, अजेंद्र गौर, रामफल प्रधान, रामबाबू यादव प्रधान, रामनरेश यादव पूर्व प्रधान, जाहर सिंह फौजी, मोहित यादव उर्फ लालू अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed