{"_id":"56ec50ba4f1c1bd45b8b49f1","slug":"shreya-the-best-student-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेया को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेया को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
छात्रा श्रेया को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत विवेकानंद की कक्षा चार की छात्रा श्रेया जैन को न्यूयार्क ओलंपियाड एसोसिएशन ने गणित में 92 प्रतिशत अंक लाने पर सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार दिया है। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद एवं नीलम आनंद ने श्रेया को पुरस्कार स्वरूप टैबलेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
घटिया अजमत अली के राकेश जैन एवं सीमा जैन की पुत्री श्रेया जैन संत विवेकानंद में कक्षा चार की छात्रा है। श्रेया ने न्यूयार्क ओलंपियाड की गणित प्रतियोगिता में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करके इटावा जनपद को गौरवान्वित किया है।
प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि इस छात्रा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल को गौरवान्वित किया है। डॉ. आनंद ने बताया कि इसके अलावा न्यूयार्क ओलंपियाड एसोसिएशन ने कक्षा आठ की छात्रा आध्या पोरवाल, कक्षा तीन के छात्र शिवांश दुबे, कक्षा पांच की छात्रा जाहन्वी पोरवाल तथा अंशिका जैन, कक्षा एक के छात्र नमन तथा कक्षा नौ की छात्रा अपर्णा शंकर सिंह को भी घड़ी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमेन विवेक यादव ने श्रेया को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बधाई दी है।