{"_id":"42872b1878c021286278b5236dda618e","slug":"showed-the-verve-during-basketball-shooting-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल व शूटिंग की प्रतियोगिता में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल व शूटिंग की प्रतियोगिता में दिखाया दम
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 01 Jun 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायण कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में बास्केटबॉल तथा शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बास्केटबॉल का फाइनल मैच रेड तथा ब्लू टीम के बीच खेला गया। रेड टीम ने 21-07 से जीत हासिल की। सबसे ज्यादा बास्केट करने वाले खिलाड़ी शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे दिन हुई शूटिंग प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला प्रशांत, ऋषभ दुबे, सत्यम, विकास, अमित के बीच खेला गया। प्रथम स्थान प्रशांत तथा द्वितीय स्थान ऋषभ तथा तीसरा स्थान विकास ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील दत्त अवस्थी ने कहा कि खेलों से छात्रों का शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन
हारने वाली टीम का भी उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि हार हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है। इस अवसर पर मुख्य प्रशासक अंकित तिवारी, मुख्य सलाहकार डा. श्वेता तिवारी ने भी छात्राें का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन