फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Yadav roared in Etawah: attacked the ruling party and the opposition, said it was wrong to accuse the opposition on the farmers' movement

इटावा में गरजे शिवपाल यादव: सत्ता पक्ष और विपक्ष पर बोला हमला, कहा किसान आंदोलन पर विपक्ष पर आरोप लगाना गलत

Mon, 06 Sep 2021 05:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Sep 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav roared in Etawah: attacked the ruling party and the opposition, said it was wrong to accuse the opposition on the farmers' movement
शिवपाल सिहं यादव - फोटो : amar ujala
इटावा में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका को लेकर सवाल उठाये। कहा कि किसान आंदोलन के मामले में सरकार  विपक्षी दलों जो आरोप लगा रही है वे बेबुनियाद हैं। यह आंदोलन सिर्फ किसानों का है। किसानों के मंच पर अभी तक कोई राजनीतिक दल नहीं पहुंचा है। उन्होंने  प्रमुख विपक्षी दलों पर किसानों के मुद्दे को बेहतर ढंग से न उठाने को लेकर भी सवाल खड़े किए। कहा कि सत्ता पक्ष के गलत फैसलों का विरोध करना ही विपक्ष की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


यदि कोई गलत कानून बनता है तो उसका भरपूर विरोध होना चाहिए। समाजवादी पार्टी में माफिया डॉन मुख्तार के भाई को शामिल करने को लेकर कहा यह कोई नई बात नहीं है। मैंने तो पहले ही कई लोगों को जोड़ने की कोशिश की थी। इसमें कोई बुराई नहीं है। हम तो चाहते हैं इनका बड़ा संगठन बने। इटावा जिला कोऑपरेटिव बैंक की मीटिंग में पहुंचे शिवपाल सिंह ने मीडिया के सामने कई मुद्दों पर  अपनी बात रखी। उन्होंने कल मुजफ्फरनगर में हुए हैं किसान महापंचायत को लेकर कहा कि किसान यूनियन ने अभी तक किसी राजनीतिक दल को आंदोलन में नही बुलाया है। 
विज्ञापन


ऐसे में भाजपा सरकार को विपक्ष पर  साजिश का आरोप नही लगाना चाहिए। कहा कि जितनी दमदारी से विपक्ष को इस मुद्दे को उठाना चाहिए था उतनी दमदारी से विपक्ष ने मुद्दा उठाया नही। कल आगरा ज़िला जेल में बंद विजय मिश्रा और कमलेश पाठक से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि सरकार ने बदले की भावना से इन सब पर कार्यवाही की है।  सैफ़ई में खड़े सामाजिक परिवर्तन रैली के शुभारंभ अभी उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले।  कहा जब पंडित जी शुभ मुहूर्त निकाल देगे तब से निकल पड़ेगा रथ। सपा के साथ गठबंधन पर कहा कि  अभी चुनाव में समय है।  जब समय नज़दीक आएगा तब पता चल जाएगा अभी इंतज़ार करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed