{"_id":"6167230e6c13002ebe05a1bf","slug":"shivpal-etawah-news-knp6581452136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा शासनकाल में पांच पूंजीपतियों का ही हुआ विकासः शिवपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा शासनकाल में पांच पूंजीपतियों का ही हुआ विकासः शिवपाल सिंह
जसवंतनगर बस स्टैंड पर सभा को संबोधित करते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : ETAWAH
Link Copied
जसवंतनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा बुधवार रात करीब नौ बजे जसवंतनगर बस स्टैंड के पास पहुंची। वहां जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में केवल पांच पूंजीपतियों का ही विकास हुआ है। बाकी कोई विकास नहीं हुआ। अगर उनकी सरकार बनी तो हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त, हर परिवार की एक बेटी या बेटे को नौकरी भी जरूर देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों व वादाखोरों के खिलाफ धर्मयुद्ध लड़ रहे हैं। कृष्ण की जन्मभूमि वृंदावन से रथ यात्रा शुरू की है। यात्रा राम की जन्मभूमि अयोध्या में जाकर समाप्त होगी। भाजपा शासन में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उनकी सरकार बनी तो ग्रेजुएट बेरोजगार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। भाजपा सरकार ने वादा किया था कालाधन वापस लाएंगे, मगर वह भी नहीं आया। 15 लाख रुपये हर गरीब के खाते में आएंगे, वह भी वादा झूठा निकला।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था, इसके उलट अब भ्रष्टाचार ज्यादा हो गया है। इस दौरान पीसीएफ के चेयरमैन अंकुर यादव, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य आदि रहे। जसवंतनगर विधान सभा में आने के बाद जौनई, कुरसेना समेत कई स्थानों पर प्रसपा नेता व रथयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।