{"_id":"5738cd984f1c1b6c17ac7571","slug":"shivpal-cycle-will-run-from-today-gangapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल आज गंगापुरा से चलाएंगे साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल आज गंगापुरा से चलाएंगे साइकिल
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 16 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
सपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्लूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में 16 मई सोमवार को सुबह सात बजे गंगापुरा के असित इंटर कालेज से समाजवादी जनजागरण साइकिल यात्रा शुरू होगी और यह परासना में समाप्त होगी।
सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव यह जानकारी रविवार को जिला पंचायत सभागार में हुई जिला कार्य समिति की मासिक बैठक में दी। इस मौके पर उन्होंने ऐसे कार्यकर्ताओं व पार्टीजनों को आड़े हाथ लिया, जो पार्टी कार्यक्रमों में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यादव ने कहा कि एक से 10 मई तक चली साइकिल यात्रा के माध्यम से 500 गांवों में जन जागरण किया गया। अब शेष ग्रामीण क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के यूथ संगठन साइकिल यात्रा के जरिये जनजागरण अभियान चलाएंगे। यह अभियान 30 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
कहा कि 22 मई को युवजन सभा बसरेहर ब्लाक में, 23 मई को लोहिया वाहिनी महेवा ब्लाक में और 28 मई को समाजवादी छात्रसभा के नेतृत्व में जसवंतनगर में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने 16 मई को गंगापुरा से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा में सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की। बताया कि यह यात्रा गंगापुरा से शुरू होकर चौबिया, चौपुला, बरालोकपुर, कर्री की पुलिया होती हुई परासना में समाप्त होगी। इस मौके पर यादव ने संगठन व बूथ कमेटियों की समीक्षा की। कहा कि बूथ कमेटियों का जल्द से जल्द गठन कर हर हाल में 25 मई तक पार्टी कार्यालय में जमा कराएं।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को लाभांवित करा रही है। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की श्रेणी में है। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता ने उन लोगों पर निशाना साधा, जो जिलाध्यक्ष को हटाने की जुगत में लगे हैं।
कहा कि कुछ लोग हैं, जो नहीं चाहते कि जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पार्टी का कोई कार्यक्रम सफल हो सके, लेकिन वह भूल रहे हैं कि इससे वह पार्टी को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इस दौरान सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा, रतन चौधरी, आशीष राजपूत, विमल भदौरिया, डा. जय सिंह चौहान, चंदन सिंह बघेल, रवींद्र दुबे, हरीओम यादव, मुन्नासिंह राजावत, जिला प्रवक्ता राकेश यादव, ललित दुबे, सफी अहमद बालक, मुबारक अंजुम, आलोक दीक्षित, अरविंद कुमारी यादव, आदित्य गोविंद, विक्की यादव, ज्ञान सिंह यादव, अमित सोनी आदि मौजूद रहे।