फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shaurya Club won the All India Cricket Tournament

Etawah News: शौर्य क्लब ने जीता अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट

Wed, 24 May 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 24 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Club won the All India Cricket Tournament
इटावा। फाइनल मुकाबले में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट शौर्य क्लब इटावा ने चिकोले चीता वाईजैग टीम को छह विकेट से हरा दिया। टीम को पांच लाख रुपये का इनाम मिला है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चिकोले चीता वाईजैग की टीम निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से एम सूर्य किरण ने 47, सिमहा ने 39, के धीरज और बी सात्विक ने 17- 17 रन बनाए। शौर्य क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रथम सलूजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। जबकि विपिन चंद्रा और विजय यादव ने दो- दो व यश गर्ग ने एक विकेट लिया। जवाब में जीत के इरादे से मैदान में बल्लेबाजी करने उतरी शौर्य क्लब की टीम ने सत्यम और जयवीर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर टूर्नामेंट छह विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

विजेता टीम की ओर से सत्यम ने सर्वाधिक 51, जयवीर ने 44 व नितिन ने 27 रन बनाए। चिकोले चीता वाईजैग की ओर से गेंदबाजी करते हुए काडियम, सिवा, उव बर्मा व अरविंद ने एक-एक विकेट लिया। शौर्य क्लब के गेंदबाज प्रथम सलूजा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार प्रदान किया गया। जबकि टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए विपिन चंद्रा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। पुरस्कार स्वरूप बुलेट मोटर साइकिल प्रदान की गई। शौर्य क्लब की शानदार जीत पर शौर्य क्लब के संचालक एपी यादव उर्फ टिंकू, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह,एसएमजी आई चेयरमैन डॉ. विवेक यादव, अनिल चौधरी, वरिष्ठ खिलाड़ी वीरेंद्र यादव, आलोक यादव, जावेद अख्तर, लवकुश यादव, नितिन यादव, आशीष यादव, योगेश समेत जनपद के क्रिकेट हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed