फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shabby wall of the house collapsed , killing two

घर की जर्जर दीवार गिरने से दो की मौत

Sun, 04 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 04 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Shabby wall of the house collapsed , killing two

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जैनपुर नागर गांव में बारिश से नम हुई एक घर की जर्जर दीवार ढह गई। शनिवार की दोपहर हुए इस हादसे में गृहस्वामी व गली में खेल रहे तीन बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन इनको बाहर निकाला, लेकिन तब तक गृहस्वामी व पड़ोस की एक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव जैनपुर निवासी प्रेमचंद्र (35) पुत्र मातादीन का गांव में ईंटों का पुराना मकान है। वह अपनी पत्नी, वृद्ध मां और दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे उसके बच्चे कंचन (10) व राज (7) पड़ोस में रहने वाली देवेंद्र की आठ वर्षीय पुत्री प्रतिज्ञा के साथ गली में खेल रहे थे।
विज्ञापन


प्रेमचंद्र घर के अंदर से निकल रहे थे, तभी घर की बाहरी दीवार ढह गई। सभी लोग मलबे में दब गए। हादसा देख ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और तुरंत मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक प्रेमचंद्र व प्रतिज्ञा की मौत हो चुकी थी, जबकि कंचन और राज गंभीर रूप से घायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। कंचन की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी पर आए थानाध्यक्ष विनोद यादव ने पंचनामे के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया। ग्रामीणों के अनुसार दीवार काफी पुरानी थी और गारे से जुड़ी थी। गारे की मिट्टी निकलने से दीवार कमजोर हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त हल्की बूंदाबांदी हो रही थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed