फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seven women and disabled people will get employment opportunity

Etawah News: सात को मिलेगा महिलाओं और दिव्यांगों को रोजगार का मौका

Wed, 06 Mar 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven women and disabled people will get employment opportunity
इटावा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को नौकरी मुहैया कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन होगा। रोजगार मेले में दिव्यांगों को भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

आठ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है लेकिन महाशिवरात्रि का अवकाश होने की वजह से सात मार्च को रोजगार मेला लगेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने इस बार अनूठी पहल की है। मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें आठ कंपनियां महिलाओं व दिव्यांगों को रोजगार मुहैया कराएंगी। शैक्षिक योग्यता व साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि वैसे तो हर माह रोजगार मेले लग रहे हैं लेकिन इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई व पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षण ले चुके युवा शामिल होंगे। पदों के अनुरूप इनका वेतनमान 10 से 18 हजार रुपये तक होगा। इस पहल का यही उद्देश्य है कि जिले के दिव्यांगों और महिला अभ्यर्थियों को गृह नगर में ही रोजगार उपलब्ध हो। उम्मीद है कि इस मेले से महिला अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



ये कंपनियां लेंगी हिस्सा
रोजगार मेले में बजाज कैपिटल, न्यू एलनबेरी, यूनिलीवर, इन्नोव, डॉ. रेड्डी फाउंडेशन, क्वेश कॉरपोरेशन सहित आठ कंपनियों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed