{"_id":"61d1e8553a84541cdf4f2c22","slug":"seven-people-injured-in-accidents-etawah-news-knp673151368","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ग्राम कौआ रम्पुरा के पास तेजी से आ रही एंबुलेंस के चालक ने वैन में टक्कर मार दी, जिससे वैन में सवार चार लोग घायल हो गए।
वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव सरायऐसर के पास ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी, जिससे आटों में सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ग्राम कौआ रम्पुरा के पास हुई। जहां तेजी से आ रहे एंबुलेंस चालक ने एक वैन में टक्कर मार दी, जिससे वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में वैन में सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीजीआई भिजवाया। औरैया जिले के ग्राम उमरैन निवासी महेशचंद्र का बेटा गौरव राठौर अपने ही गांव की सरोजनी देवी, नीलम देवी और मलिकपुर बिधूना निवासी नरेंद्र सिंह के साथ अपनी वैन से किसी काम से गए थे।
जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी सर्विस रोड पर कौआ रम्पुरा के पास सामने से आ रही एंबुलेंस के चालक ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार चारों लोग घायल हो गए।
हादसे में एंबुलेंस चालक को भी चोटें आई। सूचना मिलने पर एसओ ऊसराहार गंगादास गौतम फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए पीजीआई भिजवाया।
एसओ ने बताया कि हादसे में वैन में सवार चार व एंबुलेंस चालक भी घायल हो गया। सभी घायलों को पीजीआई भिजवाया गया। दूसरी घटना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत सराय ऐसर के पास हुई, जहां तेजी से आ रहे ट्रक ने आटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए।
ग्राम नगला निगोली निवासी ग्यादीप, अनुष्का, गौरी निवासी कैस्त आटो से जा रहे थे। जब आटो सराय ऐसर के पास पहुंचा, तभी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।