{"_id":"62659034e3a2bb60cd33f10c","slug":"seven-cows-died-in-etawah-s-biggest-cowshed-etawah-news-knp6930868134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों, तिराहों पर बढ़ेगा तीसरी आंख का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों, तिराहों पर बढ़ेगा तीसरी आंख का पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के चौराहों के खराब सीसीटीवी कैमरे सुधरवाए जाएंगे और कुछ जगह नए कैमरे भी लगवाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह जानकारी एसएसपी जय प्रकाश सिंह रविवार को पुलिस सभागार में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में कहा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने खराब सीसीटीवी कैमरों का मुद्दा बैठक में उठाया था। जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने शास्त्री चौराहा पर सिंगल इंट्री समाप्त करने की मांग की। उनका तर्क था कि इससे दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। महिला जिला जिलाध्यक्ष अंजू यादव ने भरथना चौराहा से पुल की तरफ जाम से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस लगाने की मांग रखी। जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी ने कहा छुट्टी के समय सेंट मैरी इंटर कॉलेज के सामने जाम लगता है। वहां पुलिस तैनात हो। शहर अध्यक्ष महिला किरन सोनी ने सिविल लाइन इलाके में कोचिंग सेंटरों के पास बिना वर्दी पुलिस कर्मी तैनात करने की मांग रखी।
एसएसपी ने कहा शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, नगर पालिका चौराहा समेत अन्य स्थानों लगे सीसीटीवी कैमरे ठीक करवाये जाएंगे। पुलिस और व्यापारियों के सामंजस्य से काम कराया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि व्यापारी किसी भी समस्या के लिए कार्यालय में आकर मिल सकते हैं। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ जसवंतनगर महेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सैफई विजय सिंह संचालन एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने किया।
विज्ञापन
ये व्यापारी भी रहे मौजूद
बैठक में व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष रजत जैन, अशोक जाटव, राजेश पोरवाल, अनिल दिवाकर, कुलदीप शर्मा, सरदार मनदीप सिंह, लखन सोनी, राहुल गुप्ता, अर्चना कुशवाहा, वी.के.यादव, अनीता शर्मा, रीना जैन, कमलेश जैन, सीमा श्रीवास्तव, शहंशाह वारिसी, भारतेंदु भारद्वाज, राकेश यादव, इश्तियाक कुरैशी आदि मौजूद रहे।
डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने 14 अप्रैल को बालाजी सर्राफा पचावली रोड दुकान की चोरी की घटना का खुलासे और ईद व परशुराम जयंती पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग रखी। जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल ने वाटर कूलर ठीक कराने और युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने महैरा फाटक पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। जिला मंत्री इकरार अहमद ने टीटी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कराने की मांग की। एसएसपी ने कहा अवैध टैक्सी, ऑटो, डग्गामार बस स्टैंड के संचालन पर रोक के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा।