फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Selection is not known, celebrations begin

चयन का पता नहीं, जश्न शुरू

Thu, 20 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Selection is not known, celebrations begin
इटावा। विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही राजनीतिक दलों के तरकश से तीर निकलने लगे हैं। 20 फरवरी को होने जा रहे तीसरे चरण के चुनाव में प्रत्याशी चयन की तस्वीर अभी धुंधली ही है।
विज्ञापन

भाजपा की कोई अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी घमासान के बीच इटावा सदर से निवर्तमान विधायक सरिता भदौरिया के समर्थक बुधवार को रात से ही टिकट फिर से मिलने का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जश्न मनाने के फोटो और संदेशों की भरमार है। वहीं, भरथना सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री गौरी शंकर के पुत्र सिद्धार्थ शंकर को टिकट मिलने की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर से अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है। भाजपा के अलावा सपा, कांग्रेस और बसपा में भी अभी किसी नाम पर अधिकृत प्रत्याशी होने की मुहर नहीं लगी है।
इटावा, जसवंतनगर और भरथना सुरक्षित सीट में से दो पर भाजपा और एक पर प्रसपा का कब्जा है। इटावा सदर से सरिता भदौरिया, भरथना सुरक्षित सीट से सावित्री कठेरिया विधायक है।
जसवंतनगर से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा के चुनाव चिन्ह पर विधायक बने। अबकी जसवंतनगर से सपा प्रसपा गठबंधन से शिवपाल सिंह यादव का नाम ही फाइनल माना जा रहा है।
वहीं, सपा से इटावा और भरथना को लेकर अभी रहस्य बरकरार है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी सपा प्रत्याशी के तौर पर दो महीने से चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
इसके बाद भी सपा से कभी पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य तो कभी पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू के नाम की चर्चाएं चलने लगती हैं। बसपा में भरथना सीट से एमएलसी भीमराव आंबेडकर की पत्नी कमलेश प्रत्याशी घोषित की जा चुकी हैं।
इटावा और जसवंतनगर से कोई नाम फाइनल नहीं हुआ है। बसपा की ओर से इटावा विस क्षेत्र से मनोज उपाध्याय एडवोकेट को प्रभारी घोषित किया गया था। यह घोषणा पूर्व जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे ने करवाई थी।

ठीक एक दिन बाद शीलू को बसपा से निष्कासित कर दिया गया। प्रत्याशी के लिए सूची जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। इटावा जिले की तीनों विस पर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
पार्टी की अभी कोई अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है। सूची जारी होने के बारे में ही सभी कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने के काम में जुटेंगे।
- संजीव राजपूत, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed