फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Seek to force their rights struggle

संघर्ष के बल पर मांगेंगे अपना हक: तिवारी

Wed, 15 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 15 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seek to force their rights struggle

राज्य कर्मचारियाें की मांगाें की सभी राज्य सरकारें उपेक्षा करती हैं। हमें अपना हक पाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा। संघर्ष के लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। यह बात बुधवार को डायट में आयोजित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अधिवेशन में मुख्य अतिथि तथा प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कही। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

विज्ञापन


श्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारियों की मांगो क ो पूरा कराने के  लिए हाईकोर्ट क ा भी सहारा लिया जा रहा है। संघर्ष के लिए कर्मचारियों की शत प्रतिशत भागीदारी जरूरी है क्योंकि संगठन के बिना शक्ति नहीं है और कमजोर की कोई सुनता नहीं है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने गत वर्ष की उपलब्धियों को पटल पर रखा। अंत में कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद के लिए दिलीप मिश्रा को पुन: चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अशोक द्विवेदी, जिलामंत्री के  पद पर प्रदीप सक्सेना,  उपाध्यक्ष के लिए उर्वशी दीक्षित को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बहादुर तोमर को संप्रेक्षक, संघर्ष समिति के चेयरमैन पद के लिए शैलेंद्र सिंह यादव को चुना गया। संरक्षक सोमेश अवस्थी को चुना गया है। चुनाव अधिकारी रामराजसिंह भदौरिया तथा विशाल श्रीवास्तव ने चुनाव संपन्न कराया।


अधिवेशन में एजाज अहमद, रामदास यादव, अवनीश मिश्रा, आरएस धनगर, श्रीकृष्ण  कश्यप, उमाशंकर गुप्ता, राकेश सक्सेना, अशोक शर्मा, उर्वशी दीक्षित, रामवीर सिंह, शैलेंद्र यादव, प्रदीप प्रजापति, सोमेश अवस्थी, अशोक भदौरिया, प्रदीप सक्सेना, अरविंद प्रतापसिंह, विजय बहादुर सिंह ने भी अपने विचार रखे। अधिवेशन की अध्यक्षता दिलीप मिश्रा ने की तथा संचालन अशोक द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed