{"_id":"6228f9a6dfc67a1df65f0f71","slug":"seeing-the-dampness-on-the-roof-the-gm-was-upset-the-assistant-engineer-was-reprimanded-etawah-news-knp6847881136","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सीलन देख बिफरे जीएम, सहायक अभियंता को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर सीलन देख बिफरे जीएम, सहायक अभियंता को फटकार
विज्ञापन
इटावा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने जंक्शन स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान अपर क्लास यात्री प्रतीक्षालय की छत व सीलन को देखकर सहायक अभियंता को खूब फटकार लगाई।
साथ चल रहे अन्य अधिकारी भी सहम गए। इसके बाद उन्होंने सर्कुेलेटिंग एरिया, बाहर लगे बोर्ड, पार्सल कार्यालय, अनारक्षित लॉज, सीसीटीवी कक्ष, महिला प्रतीक्षालय, आरपीएफ पोस्ट का भी निरीक्षण किया।
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद महाप्रबंधक ने डीआरएम मोहित चंद्रा के साथ लाइन पार मनोरंजन सदन स्थित नवनिर्मित रनिंग रूम (ट्रेन के लोको पायलट व गार्ड यानी ट्रेन मैनेजर) का पूजन कर शिलापट का अनावरण किया।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने रनिंग रूम का उद्घाटन लोको पायलट प्रताप सिंह से फीता कटवा कर कराया। पांच शूट के रनिंग रूम का प्रत्येक कमरा वातानुकूलित है।
महाप्रबंधक ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण केंद्र के कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। पूछताछ करते हुए प्रत्येक कक्ष को देखा।
निरीक्षण के बाद रेलवे स्वास्थ्य केंद्र पर बातचीत के दौरान महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने कहा यह वार्षिक निरीक्षण है। कानपुर से टूंडला तक निरीक्षण के बारे में पहले से बता दिया जाता है।
डिवीजन अपनी तैयारियां करते हैं। निरीक्षण के दौरान क्या खामियां नजर आईं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कितना भी अच्छा कर लो खामियां नजर आ ही जाती हैं।
इटावा से बिंदकी रेल लाइन 2014 में हुए सर्वे कार्य के बाद रिपोर्ट ठंडे बस्ते में चले जाने के बारे में उन्होंने कहा कि निगेटिव रिटर्न आने की वजह से कार्य आगे नहीं बढ़ सका। रेलवे पहले अपना रिटर्न देखता है।