Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Secondary teachers protested by wearing black bands

Etawah News: माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया विरोध

Thu, 07 Sep 2023 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Secondary teachers protested by wearing black bands
इटावा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा संबंधी धारा हटाए को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के आह्वान पर जनपद के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध व्यक्त किया। साथ ही ट्वीट कर मुख्यमंत्री से सेवा सुरक्षा बहाल करने की मांग की। जिलाध्यक्ष रण विजय यादव ने कहा कि सरकार एक ओर शिक्षकों के सम्मान का दिखावा कर रही है। दूसरी ओर नया विधेयक पास कराकर शिक्षकों को असुरक्षित कर रही है। इस वजह से शिक्षक विरोध करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


प्रदेशीय प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि पहले किसी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने से पूर्व उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज से प्रबंधक को अनुमति लेनी पड़ती थी। लेकिन नए विधेयक में यह प्रावधान हटा दिया गया है। ऐसे में प्रबंधक मनमाने तरीके से आरोप लगाकर शिक्षकों को प्रताड़ित करेंगे। साथ ही जिस धारा के तहत वरिष्ठ प्रवक्ता की प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति होती थी एवं सहायक अध्यापक की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति होती थी। यह दोनों धारा भी हटा दी गई हैं। कहा कि यह विरोध सांकेतिक है। यदि सरकार ने नए विधेयक में सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति संबंधी प्रावधान नहीं जोड़े तो प्रदेश नेतृत्व बड़े आंदोलन पर विचार करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed