{"_id":"5e1a1d6f8ebc3e881a47681f","slug":"sdm-rewarded-participants-of-fashion-show-and-talent-show-etawha-news-knp5378280147","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया फैशन शो व टैलेंट शो के प्रतिभागियों को पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया फैशन शो व टैलेंट शो के प्रतिभागियों को पुरस्कृत
विज्ञापन
इटावा। नुमाइश पंडाल में आयोजित हुए फैशन शो एवं टेलेंट शो कार्यक्रम के पुरस्कारों का वितरण शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ ने किया। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर मदन लाल ग्रुप इंस्टीट्यूट के निदेशक यूसी शर्मा एवं जनसेवा खादी ग्रामोद्योग के प्रबंधक संजीव कुमार अग्रवाल ने भी पुरस्कार वितरण किया।
टेलेंट शो में विशेष पुरस्कार (सर्वाधिक अंक प्राप्त) राम्या दुबे, लक्ष्य मिश्रा, विजय गुप्ता को प्रदान किया गया। जबकि 40 बच्चों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसी प्रकार फैशन शो में अलग-अलग ग्रुपों में लगभग 80 पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमें हर्षिता गुप्ता, दीप्ती गुप्ता नाजमा को प्रथम एवं शाहरुख, प्रशंसा अग्रवाल एवं दीपाली चौहान को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम संयोजिका एवं जेएसकेजी पॉलीटेक्निक कालेज की प्राचार्या नमिता तिवारी व सर मदन लाल ग्रुप इंस्टीट्यूट की प्रवक्ता प्रियंका शर्मा ने कार्यक्रम में आए बच्चों तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया।