{"_id":"62bdeff54ed62134be1f1550","slug":"schools-will-open-from-today-there-will-be-trouble-due-to-unfit-of-150-vehicles-etawah-news-knp705173942","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे स्कूल, 150 वाहनों के अनफिट होने से होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे स्कूल, 150 वाहनों के अनफिट होने से होगी परेशानी
विज्ञापन
इटावा। स्कूलों में 30 जून से गर्मी की छुट्टियां खत्म हो रहीं हैं। पहली जुलाई को स्कूल खुल जाएंगे लेकिन करीब 40 फीसदी स्कूली बसें अनफिट होने से पहले ही दिन बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जो वाहन अनफिट किए गए हैं, उनकी जगह दूसरे वाहनों के लिए अनुमति भी नहीं ली गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन सीबीएसई के 31 समेत 279 विद्यालय हैं। इन स्कूलों में 482 वाहन लगे हैं। पिछले दिनों एआरटीओ की टीम ने 169 वाहनों को अनफिट घोषित कर दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ब्रजेश कुमार ने वाहन संचालकों को नोटिस दिए थे। इस पर 18-19 वाहनों का फिटनेस करा लिय गया। 150 स्कूली वाहन अनफिट हैं। ये वाहन बच्चों को नहीं ले जा सकेेंगे। एआरटीओ ने कहा कि स्कूल संचालक दूसरे वाहन लगाएं या दो शिफ्टों में कक्षाएं लगाएं। अनफिट वाहन बिल्कुल नहीं चलने देंगे।
सभी प्रधानाचार्यों और थाना प्रभारियों को अनफिट वाहनों की सूची दे दी गई। ऐसे वाहनों पर परिवहन विभाग भी नजर रखेगा। डीआईओएस राजू राणा ने कहा कि प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि अनफिट वाहनों को चलने न दें। बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इनसेट
बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर संत विवेकानंद सीसे स्कूल के निदेशक डॉ. आनंद ने कहा कि स्कूल संचालकों का समय रहते वाहनों की फिटनेेश का काम करा लेना चाहिए था। भले ही दो चार दिन बाद बच्चों को बुलाना पड़े लेकिन अनफिट वाहन बिल्कुल न चलवाएं।