फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Schedule released for High School and Intermediate admissions and exam applications; process to begin on the 5th.

Etawah News: हाईस्कूल-इंटर में प्रवेश व परीक्षा आवेदन का शेड्यूल जारी, पांच से शुरू होगी प्रक्रिया

Wed, 08 Jul 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Schedule released for High School and Intermediate admissions and exam applications; process to begin on the 5th.
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए संस्थागत विद्यार्थियों के प्रवेश, परीक्षा शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन अपलोड करने का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार विद्यालयों को प्रत्येक चरण समय पर पूरा करना होगा, ताकि छात्रों के आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
विज्ञापन


डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परिषद के अनुसार विद्यालयों के प्रधानाचार्य पांच अगस्त 2026 तक कक्षा 10 व 12 में प्रवेश लेकर विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क प्राप्त करेंगे। इसके बाद 10 अगस्त तक समस्त परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा कराया जाएगा। 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक परीक्षा शुल्क की सूचना तथा विद्यार्थियों का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। यदि कोई छात्र 10 अगस्त के बाद प्रवेश लेता है तो उससे 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों का शुल्क 16 अगस्त तक कोषागार में जमा कराया जाएगा, जबकि उनका विवरण 20 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकेगा। ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरण की चेकलिस्ट 21 अगस्त से 31 अगस्त तक विद्यालयों को उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, विषय, फोटो सहित सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करना होगा। इसके बाद यदि किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो केवल संशोधन के लिए 1 सितंबर से 10 सितंबर (मध्यरात्रि 12 बजे तक) का अवसर मिलेगा। इस दौरान किसी नए छात्र का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, केवल संशोधन ही मान्य होगा। परिषद ने निर्देश दिए हैं कि पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं आवश्यक अभिलेखों की प्रति 30 सितंबर 2026 तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा। साथ ही विद्यालयों को विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण पूरी शुद्धता के साथ ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य एवं कक्षाध्यापक की होगी।
विज्ञापन

परिषद ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क भी घोषित कर दिया है। संस्थागत हाईस्कूल परीक्षार्थियों के लिए कोषागार में जमा होने वाली कुल राशि 500.75 रुपये तथा इंटरमीडिएट संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए 600.75 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल का शुल्क 706 रुपये और इंटरमीडिएट का शुल्क 806 रुपये तय किया गया है। अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को प्रति विषय 206 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed