फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Scammers posing as police officers duped a couple of their jewellery.

Etawah News: टप्पेबाजों ने पुलिस कर्मी बताकर दंपती से जेवर ठगे

Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Scammers posing as police officers duped a couple of their jewellery.
फोटो 33: घटना की जानकारी देते वृद्ध दंपती। स्रोत स्वयं
इटावा। फरीदाबाद जा रहे एक वृद्ध दंपती को रोडवेज बस स्टैंड के पास टप्पेबाजों ने ठगी का शिकार बनाया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्होंने दंपती को कार से दिल्ली छोड़ने का झांसा दिया। इसके बाद उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन




टप्पेबाजों ने रास्ते में लूट या चोरी होने का डर दिखाकर महिला से गहने उतरवाए। उन्होंने सोने की लॉकेटदार चेन, मोतीमाला के साथ लॉकेट और दो अंगूठियां ले लीं। कुछ देर बाद आरोपी दंपती को वहीं छोड़कर फरार हो गए। ठगी का अहसास होने पर दंपती ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टप्पेबाजों की तलाश कर रही है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन






भरथना क्षेत्र के नगला पृथ्वी निवासी रामलखन दुबे और उनकी पत्नी प्रभा दुबे होली पर गांव आए थे। वे शुक्रवार शाम अपने बेटों के पास फरीदाबाद जा रहे थे। इटावा बस स्टैंड तिराहे के पास टप्पेबाजों ने उन्हें रोका था। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि वृद्ध दंपती ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। इसके बावजूद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed