फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Savin Hill School Anniversary

सेविन हिल्स स्कूल में वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने मचाया धमाल

Sun, 26 Apr 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 26 Apr 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Savin Hill School Anniversary

शहर स्थित सेविन हिल्स स्कूल में वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। फिल्मी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति से बच्चों ने सबका मन मोह लिया। कई अभिभावक मोबाइल कैमरों से उनकी तस्वीर लेते रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि एसएस प्रसाद अपर जिला जज बुलंदशहर, महंत श्री 1008 गणेश दास जी महाराज व डॉ लक्ष्मीपति वर्मा जी ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सबसे पहले सरस्वती वंदना पेश की गई। इसके बाद स्वागत गीत व गणेश वंदना हुई।
विज्ञापन


कक्षा प्रथम के छात्र-छात्राओं ने छम्मक छल्लो गीत पर मोहक नृत्य किया। कक्षा दो बच्चों ने दिल गार्डन-गार्डन पर नृत्य किया। कक्षा तीन और चार के बच्चों ने ट्विस्ट पेश किया। कक्षा पांच के बच्चों ने कश्मीरी और मराठी नृत्य पेश किया। कक्षा छह के बच्चों ने ओल्ड इज गोल्ड गानों पर नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा सात के छात्र-छात्राओं ने साउथ इंडियन परिधान में नृत्य पेशकर दर्शकों का दिल जीता। कक्षा आठ व नौ के स्टूडेंट्स ने भी कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि व अपर जिला जज बुलंदशहर एसएस प्रसाद ने कहा कि छात्र जीवन मानव जीवन की आधारशिला है।


महंत श्री 1008 गणेश दास जी महाराज ने कहा कि शिक्षक संस्थान वह पावन मंदिर है जहां मानव चरित्र निर्माण कर मानवता रूपी परिवेश का सृजन करता है । प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र  यादव ने स्वागत किया। ट्रस्टी शिव किशोर दुबे ने आभार जताया। संचालन टीचर समन और फरहा जाफरी ने किया। बच्चों का गेटअप सौरभ पालीवाल और प्रशांत पालीवाल ने किया। इस अवसर पर सौरभ दुबे, मुकेश राजपूत, मनीष यादव, मृदुल शर्मा, रोहित यादव, विनोद यादव व असमा फातिमा आदि उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed