फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sav ko leker do paksho me tanav

अज्ञात युवक के शव पर दावा ठोकने पर दो पक्षों में विवाद

Sun, 29 Nov 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
sav ko leker do paksho me tanav
फोटो 53 - सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौजूद मृतक सूबेदार के परिजन। - फोटो : ETAWHA
सैफई (इटावा)। मेडिकल यूनिवर्सिटी में बने शवगृह पर रविवार को शव की शिनाख्त को लेकर दो पक्ष अपना-अपना दावा ठोकते हुए विवाद करने लगे। जांच के बाद पुलिस ने शव को हरदोई से आए परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक को मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार होने पर मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। विवाद की सूचना पर थाना प्रभारी सतीश यादव पहुंचे और जांच की। हरदोई के अरवल के उमा कटरी सोनपुरी निवासी शांति देवी ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र नेकराम के रूप में की। शांति और भतीजे बृजकिशोर ने बताया कि नेकराम बाबा बन गया था। वह कभी कभी घर भी आता था। पिछले दिन वह घर से मोटरसाइकिल पर आश्रम जाने की बात कहकर निकला था। बेवर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गया था।
विज्ञापन

वहीं दूसरा पक्ष फर्रुखाबाद के मेरापुर के मूनपालपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी मुकेश कुमार ने उस शव की शिनाख्त संजू उर्फ धर्मदास (40) पुत्र सूरज साह के रूप में की। सुनीता व विनय ने बताया कि उनका भाई 20 वर्ष पहले बाबा बन गया था, घर पर कभी-कभार आया करता था। मैनपुरी आश्रम द्वारा सूचना दी गई थी कि आपके भाई का एक्सीडेंट बेवर में हो गया। मैनपुरी जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे सैफई रेफर करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि शव को शांति देवी के सुपुर्द कर दिया गया है। शव के पास से जो आधार कार्ड और बाइक के कागज मिले हैं, वे शांति देवी के हैं। वहीं दूसरा पक्ष कोई साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर सका।

फोटो 54 - मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौजूद मृतक के परिजन।

फोटो 54 - मेडिकल यूनिवर्सिटी में मौजूद मृतक के परिजन।- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed