फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sanjay Dwivedi becomes president of Junior High School Teachers Association

संजय द्विवेदी बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष

Wed, 30 Dec 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dwivedi becomes president of Junior High School Teachers Association
फोटो संख्या 32 उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : ETAWHA
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का जनपदीय त्रिवार्षिक अधिवेशन बुधवार को शक्तिधाम में आयोजित हुआ। इसमें संजय द्विवेदी जिलाध्यक्ष, अहसान अहमद महामंत्री, मंजू यादव कोषाध्यक्ष, संजय तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा तिवारी एवं ज्ञान प्रभा, अमरपाल यादव, संजीव कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार चतुर्वेदी, मो. यूसुफ, भानु प्रकाश अवस्थी, अवनीश अवस्थी और राधाकृष्ण उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

राजीव कांत धनकर मंत्री, अरविंद कुमार शाक्य, कौशलेंद्र भदौरिया, देवेश त्रिवेदी, संदीप भदौरिया, रविकांत दुबे, हरिश्चंद्र सिंह, श्याम बाबू यादव, अभिलाषा तिवारी, आनंद कुमार मिश्रा संयुक्त मंत्री, प्रदीप चौहान लेखाकार, विकास यादव आय व्यय निरीक्षक मनोनीत किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान चुनाव पर्वेक्षक के रूप में औरैया जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, कानपुर नगर अध्यक्ष सरिता कटियार ने चुनाव प्रक्रिया कराई।
कार्यक्रम में विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले रामजनम सिंह यूपीएस चकवा खुर्द, पंकज शर्मा प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर घार, केके यादव यूपीएस चितभवन, दिनेश कुमार चौधरी यूपीएस दींग, प्रतिभा तिवारी यूपीएस राम नगर, कुलसूम फातिमा यूपीएस खेड़ा धौलपुर को मुख्य अतिथि अजय प्रताप सिंह धाकरे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री अन्नु गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed