फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sangh ensea los ritos de vida y sacrificio por el pas

देश के लिए जीने और बलिदान के संस्कार सिखाता है संघ

Mon, 04 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sangh ensea los ritos de vida y sacrificio por el pas
वन विहार कार्यक्रम में बोलते सह जिला संघ चालक राजेंद्र। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। वार्षिक कार्यक्रमों की श्रंखला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इटावा कार्यकारिणी की ओर से रविवार को कुनैरा बिजली घर के पास लाला की बगिया में वन विहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शारीरिक, मानसिक, वैचारिक और राष्ट्रीय उत्थान से जुड़ी गतिविधियों के कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चे, युवा, प्रौढ़ और वृद्ध आयु वर्ग के स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कबड्डी, खो-खो आदि खेल व व्यायाम कराए गए। परस्पर आत्मीय परिचय के बाद वैचारिक कार्यक्रम हुुआ। इसमें सह जिला संघ चालक राजेंद्र ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना, रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार ने भारत और भारत की सनातन हिंदू संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें एक ऐसे संगठन से जोड़ा जो आज विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। जिसमें देश के लिए जीने और बलिदान होने के संस्कार दिए जाते हैं। स्वयंसेवक मां भारती के चरणों में नमन कर एक ही कामना करता है कि मां तेरा वैभव अमर रहे, हम दिन चार रहें न रहें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सह विभाग संघ चालक विनोद चंद्र पांडेय, नगर संघ चालक दीपक, नगर सह संघ चालक कमलाकांत, नगर कार्यवाह सर्वजीत, सह जिला कार्यवाह मनीष, विभाग प्रचार प्रमुख रामप्रकाश, विभाग गो संवर्धन सुरेंद्रजी, नगर धर्म विस्तार प्रमुख श्रीराम बप्पा, नगर व्यवस्था प्रमुख ऋषभ, दशरथ सिंह, सविका धर्मलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed