फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sampark kranti is running without police scort

बिना पुलिस स्कॉर्ट के दौड़ रही थी संपर्क क्रांति

Fri, 03 Mar 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 03 Mar 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
sampark kranti is running without police scort
गार्ड हरिशंकर शुक्ला से घटना की जानकारी लेेती जीआरपी। - फोटो : अमर उजाला
आनंद विहार (दिल्ली) से भुवनेश्वर जा रही उड़ीसा संपर्क क्रांति (12820 डाउन) की जनरल बोगी में चढ़े छह बदमाशों ने चेकिंग के बहाने यात्रियों से मारपीट कर उनसे करीब 50 हजार रुपये लूट लिए। जब इटावा स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो चालक, गार्ड और टीटीई को घटना के पांच घंटे बाद भी ट्रेन में डकैती होने की जानकारी नहीं थी। जनरल बोगी अन्य बोगी से इंटरकनेक्ट नहीं थी, जिससे नान स्टाप ट्रेन के यात्री किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सके। खास बात यह कि लूट का शिकार हुई संपर्क क्रांति में कोई पुलिस स्कॉर्ट भी तैनात नहीं था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में उड़ीसा संपर्क क्रांति जब इटावा स्टेशन पर रोकी गई और ट्रेन के गार्ड हरिशंकर शुक्ला से डकैती की घटना के बारे में पूछा गया तो वह कुछ भी नहीं बता सके और घटना से इंकार करने लगे। जबकि जिस जनरल बोगी में बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था वह गार्ड बोगी के ठीक आगे वाली थी। जीआरपी एसआई दीपक सिंह व आरपीएफ प्रभारी डीबी सिंह ने बोगी में जाकर पूछताछ की तो यात्रियों ने बताया कि जब बदमाश लूटपाट के बाद ट्रेन से उतर गए तो वह चाहते हुए भी इसकी जानकारी किसी को नहीं दे सके। काफी समय बाद उन्होंने मोबाइल से रेलवे का हेल्पलाइन नंबर खोजा और घटना की जानकारी रेलवे को दी। इसके बाद कंट्रोल ने ट्रेन में लूट का मैसेज पास करते हुए इटावा स्टेशन पर नान स्टाप संपर्क क्रांति को रोककर घटना की जानकारी लेने के निर्देश जीआरपी और आरपीएफ क ो दिए। वहीं जांच में पाया गया कि ट्रेन में आरपीएफ या जीआरपी का कोई स्कॉर्ट भी मौजूद नहीं था। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों के चुनाव ड्यूटी में जाने से होली के समय भी ट्रेनें बिना स्कॉर्ट के चल रही हैं जबकि हमेशा ही होली के समय ट्रेनों और स्टेशनों पर रेलवे सतर्कता बढ़ाती है।
विज्ञापन


होली पर घर जा रहे थे लूट का शिकार हुए यात्री
इटावा। ट्रेन की जनरल बोगी में सवार ज्यादातर यात्री दिल्ली में मजदूरी या नौकरी करते हैं। वह छुट्टी लेकर होली मनाने के लिए घर जा रहे थे। लूट का शिकार हुआ हरि बहेरिया सोनीपत में प्लंबर का कार्य करता है जबकि चेतन मालदेव नगर दिल्ली में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है वह पत्नी मिताली के साथ घर जा रहा था। भद्रव उड़ीसा निवासी प्रमोद व देव्रत निवासी पश्चिम बंगाल भी दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है। जबकि बीरेंद्र दिल्ली की एक प्लाईवुड कंपनी में व दयानंद प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोर्ट्स शू पहने सभी बदमाश युवा थे
इटावा। लूट का शिकार हुए यात्रियों का कहना था कि घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाश लगभग 30 वर्ष की आयु के थेे और सभी स्पोर्ट्स शू पहने हुए थे। उनकी बोल चाल की भाषा रेल कर्मचारियों की ही तरह थी। जहां कुछ बदमाश हाथ में लोहे की राड और लकड़ी के  रूल लिए हुए थे तो कुछ के हाथ में ब्लेड थे। बदमाशों ने बोगी में आकर सबसे पहले खुद को रेलवे स्टाफ बताते हुए चेकिंग की और इसके बाद मारपीट शुरू कर दी।


यात्रियों को बिना पेंट शर्ट के ही सीट पर भेजा
इटावा। बदमाशों ने ट्रेन में लगभग एक दर्जन यात्रियों को लूट का शिकार बनाया जिसमें से कुछ यात्रियों को टायलेट में ले जाकर उनके पेंट शर्ट उतार कर चेकिंग की और जेब में रखे पैसों को लेने के साथ ही उनके कपड़े भी वापस नहीं दिए। यात्रियों को बिना पेंट शर्ट के ही वापस अपनी सीट पर भेज दिया। लूट का शिकार देवव्रत ने बताया कि जब उसने बदमाशों से कपड़े मांगे तो उन्होंने उसे पीटा और बिना कपड़े के ही सीट पर जाने को कहा। डर से वह अपनी सीट पर जा बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed