{"_id":"696bd50e0fcad622010d195a","slug":"samadhan-diwas-officials-arrived-late-complainants-returned-disappointed-etawah-news-c-216-1-etw1005-136462-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस : देर से आए अधिकारी, फरियादी मायूस होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस : देर से आए अधिकारी, फरियादी मायूस होकर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। जसवंतनगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस महज कागजी खानापूर्ति बनकर रह गया। शनिवार को तहसील सभागार में अधिकारियों के दो घंटे के विलंब से पहुंचे। इस कारण फरियादियों के हाथ सिर्फ आश्वासन ही लगा। डीएम शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी के बावजूद कुल 12 शिकायतों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
सीता देवी ने सरकारी नल पर दबंगों के कब्जे की बात कही तो मोहल्ला कोठी कैस्त की विधवा ज्ञानवती ने कृषि भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर गुहार लगाई। पूर्व सभासद ने नाले पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। पीएम स्वनिधि योजना में बैंक की लापरवाही और बिजली कनेक्शन के मामलों में भी केवल फाइलें इधर-उधर की गईं। निराश फरियादी यह बड़बड़ाते हुए घर लौटे कि साहब लेट आए और काम भी नहीं हुआ। एसडीएम कुमार सत्यम जीत, सीओ आयुषी सिंह, तहसीलदार नेहा सचान समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। डीएम ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
चकरनगर। समाधान दिवस में लापरवाही देख शनिवार को सीडीओ का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। ब्लॉक, बीआरसी और आंगनबाड़ी कर्मचारियों की जब प्रगति रिपोर्ट जांची गई तो जन्म प्रमाणपत्रों के अंबार लंबित मिले। सीडीओ ने दो-टूक कहा कि लंबित मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यही नहीं, तहसील की कार्यशैली की पोल तब खुली जब रिटायर्ड कैप्टन श्याम किशोर शर्मा का दर्द छलक पड़ा। आठ साल की अदालती जंग जीतकर बैनामा की पत्रावली तहसील में जमा की लेकिन आठ महीने से फाइल ही गायब है। मामला गर्माया तो सीडीओ ने तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। चकरनगर तहसील में 12 शिकायतों में से केवल दो का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
भरथना। तहसील सभागार में एसडीएम काव्या सी की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। यहां भी आम जनता मूलभूत सुविधाओं रास्ता, राशन और सफाई के लिए भटकती दिखी। नगला धनी के रामवीर सिंह ने अवरुद्ध चकमार्ग खुलवाने की मांग की, तो महावीर नगर के निवासियों ने मोहल्ले में दूषित जल भराव के खिलाफ सामूहिक मोर्चा खोला। तहसीलदार दिलीप सिंह ने बताया कि प्राप्त 10 शिकायतों में से केवल दो का मौके पर समाधान हुआ। शेष शिकायतों को जल्द निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।