{"_id":"65e76ed08c870635c90caad4","slug":"salesman-hangs-himself-after-posting-suicide-note-on-social-media-dies-etawha-news-c-216-1-etw1001-109438-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट पोस्ट करके सेल्समैन ने लगा लिया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट पोस्ट करके सेल्समैन ने लगा लिया फंदा, मौत
विज्ञापन
इटावा। एजेंसी संचालक व मैनेजर के उत्पीड़न से परेशान होकर सेल्समैन ने फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने सोशल मीडिया पर दो पेज का सुसाइड नोट पोस्ट किया। मौत की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव एजेंसी के बाहर रखकर जाम लगाया और हंगामा किया। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे बाद परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शहर के लालपुरा निवासी अमित राठौर (30) मोहल्ले में ही एक एजेंसी में सेल्समैन थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अमित ने मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। भाई रवि जब ऊपर पहुंचा तब उसने अंकित को फंदे पर लटका देखा। उसे उतारकर अन्य परिजनाें के साथ जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव को ई-रिक्शा पर रखकर एजेंसी ले गए। वहां एजेंसी के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। संचालक व मैनेजर पर कार्रवाई करने की मांग की। आरोपी एजेंसी संचालक दुकान बंद करके भाग गया। मृतक की पत्नी माधुरी ने आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक व मैनेजर पति पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा रहे थे। लगातार 20 लाख रुपये की वसूली करने की बात कह रहे थे। इसी बात से परेशान होकर पति ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
बताया कि पति ने खुदकुशी से पहले दो पेज का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें एजेंसी संचालक व मैनेजर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर करीब डेढ़ घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। उन्होंने अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।