{"_id":"6593004494047730ae066dd3","slug":"salary-will-be-paid-only-through-manav-sampada-portal-vice-chancellor-etawha-news-c-216-1-etw1002-7226-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव संपदा पोर्टल से ही मिलेगा वेतन : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव संपदा पोर्टल से ही मिलेगा वेतन : कुलपति
Mon, 01 Jan 2024 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के सेमिनार हाल में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. प्रभात कुमार सिंह ने मानव संपदा पोर्टल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस नए साल से विश्वविद्यालय के सभी कर्मिकों का वेतन मानव संपदा पोर्टल के जरिए दिया जाएगा। सभी कर्मियों की ई-सर्विस बुक, अवकाश स्वीकृति, पदोन्नति व वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एसीआर) आदि भी मानव संपदा पोर्टल से जुड़ जाएंगी।
सोमवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मियों के लिए इस सेवा को शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर पिछले दो महीने में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक शाखा के कर्मियों की ओर से दिन-रात काम किया गया। ताकि सभी कर्मिकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर फीड किया जा सके। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर ने बताया कि विश्वविद्यालय में एक जनवरी से मानव संपदा पोर्टल पर ही अवकाश हेतु आवेदन स्वीकृत किया जाएगा।
मानव संपदा पोर्टल पर अपने अवकाश तथा अन्य सभी जरूरी विवरण कर्मिक आसानी से देख पाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों को व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डाॅ. रमाकांत यादव, कुलसचिव डॉ. चंद्रवीर सिंह, वित्त अधिकारी जगरोपण राम, संकायाध्यक्ष डाॅ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एसपी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर आदि मौजूद रहे।