फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Salary of teachers who did not do board exam duty stopped

बोर्ड परीक्षा ड्यूटी न करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका

Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Salary of teachers who did not do board exam duty stopped
इटावा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी न करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का डंडा चला है। इन शिक्षकों का अप्रैल का वेतन रोक दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होकर अप्रैल में समाप्त हुई। इन परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक के रूप में शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से छह शिक्षकों ने कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं की।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी न करने वालों में जन सहयोगी इंटर कॉलेज बसरेहर के विजय कुमार उपाध्याय, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज बुआपुर के धर्मेंद्र सिंह यादव तथा शिव किशन यादव, जीजीआईसी जसवंतनगर की संध्या बवेडिया, एसडी इंटर कॉलेज की स्मिता, आर्य श्यामा बालिका इंटर कॉलेज भरथना की शिक्षक प्रज्ञा बाजपेई शामिल है। सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed