फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   saja

कचहरी हवालात में जानलेवा हमला करने पर सात साल सजा

Wed, 08 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
saja
इटावा। कोर्ट में पेशी पर आए एक विचाराधीन बंदी पर ब्लेड से हमला करने के आरोपी दूसरे बंदी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक के जज ने सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर अभियुक्त को 10 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

अपर शासकीय अधिवक्ता संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि जसवंतनगर क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी बृजेंद्र उर्फ बल्ला एक मामले में जिला कारागार में निरुद्ध था। उसी समय इकदिल थानाक्षेत्र के गुलियात गांव का जलालुद्दीन भी बंद था। 25 सितंबर 2014 को बृजेंद्र व जलालुद्दीन को जेल से अभिरक्षा में पेशी पर लाया गया। दोनों कचहरी हवालात में थे। तभी जलालुद्दीन ने बृजेंद्र पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि जेल में बृजेंद्र से जलालुद्दीन रंगदारी मांग रहा था। उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। मामले में न्यायाधीश ने अभियुक्त जलालुद्दीन को हत्या के प्रयास का दोषी मानते हुए सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में अभियुक्त की पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि को इस सजा में समायोजित किया जाएगा। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed