फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saint Vivekananda won the volleyball competition

Etawah News: संत विवेकानंद ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Saint Vivekananda won the volleyball competition
इटावा। जिला खेल कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय खेल सप्ताह के अन्तर्गत जनपद स्तरीय बालक वाॅलीबाल प्रतियोगिता सोमवार महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। जिसे फाइनल में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने इटावा क्लब की टीम को 25-18 व 25-15 से हराकर जीता। प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहला मैच स्टेडियम इलेविन ने कंपोजिट विद्यालय, कांधनी को 25-11 व 25-10 से हराकर व दूसरा मैच इस्लामियां कॉलेज ने कंपोजिट विद्यालय, नगला गौर को 25-11 व 25-13 से हराकर जीता। पहला सेमी फाइनल मैच संत विवेकानंद ने इस्लामियां इंटर कॉलेज की टीम को 25-13 व 25-15 से तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच इटावा क्लब ने स्टेडियम इलेविन को 25-12 व 25-15 से हराकर जीता। फिर फाइनल मुकाबला संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल और इटावा क्लब की टीमों के बीच खेला गया। निर्णायक की भूमिका सुरभित सिंह सेंगर, अजय पाल सिंह यादव ने स्कोरर की भूमिका ललित कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता के दौरान सुश्री रूखसार बानो, हरीशंकर लाला, अतीक अहमद, बिजेंद्र सिंह, अनिल कुमार व दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed