फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   saifai mahotsav UP -11 victory in volleyball

वॉलीबाल में यूपी-11 की शानदार जीत

Tue, 30 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 30 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
saifai mahotsav UP -11 victory in volleyball

चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए राज्य स्तरीय ओपन आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में यूपी-11 ने बांदा स्पोर्ट्स कालेज को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया। यूपी-11 की टीम तीनों सेट में विजयी रही। बांदा स्पोर्ट्स कालेज इलाहाबाद को और यूपी-11 गोरखपुर को हराकर फाइनल में पहुंचा था। विजेता तथा उपविजेता टीमों को शील्ड तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर ढाई बजे से चंदगीराम स्टेडियम में बांदा खेल महाविद्यालय तथा यूपी-11 के बीच फाइनल मैच शुरू हुआ। यूपी-11 ने तीनों सेट में क्रमश: 25-17, 25-19, 25-23 से जीत दर्ज कराई। इससे पहले सेमी फाइनल में बांदा ने इलाहाबाद को तथा यूपी-11 की टीम ने गोरखपुर को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया था। टूर्नामेंट में प्रदेश भर की 9 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में गोरखपुर, बांदा, इलाहाबाद, फैजाबाद, लखनऊ, देवरिया, यूपी-11, सैफई, इटावा की टीमाें ने भाग लिया। फाइनल के बाद मैनपुरी सांसद तेजप्रताप यादव, बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव तथा सपा नेता राजपाल यादव ने विजेता टीम को 75 हजार, उपविजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार, शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। स्टेडियम में टूर्नामेंट का शुभारंभ 27 दिसंबर को हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed