फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Saifai Festival : folk art look with Bollywood Tadka

सैफई महोत्सव : लोक कलाओं के साथ लगेगा बालीवुड का तड़का

Thu, 24 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 24 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Saifai Festival : folk art look with Bollywood Tadka
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव के इंतजार की घड़ियां खत्म होने को हैं। 26
विज्ञापन
दिसंबर को मास्टर चन्दगी राम स्टेडियम में भव्य एवं रंगारंग समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

सैफई महोत्सव में लोक कलाओं के विविध रंगों के साथ बालीवुड के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। गुरुवार को सैफई के लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सैफई महोत्सव समिति के संयोजक सांसद तेजप्रताप सिंह यादव एवं प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता ने बताया कि मुंबई के कलाकार उदय देश पांडेय के निर्देशन में मलखंभ का प्रदर्शन, शिवमुदा ढोल ताशा का प्रदर्शन 300 से अधिक कलाकार करेंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों को स्वस्थ मनोरंजन तथा उनमें आपसी मेल मिलाप, सद्भावना बढ़ाना समिति का मूल उद्देश्य है। विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से क्षेत्रवासियों का ज्ञानवर्द्धन करना, नई तकनीकी से अवगत कराना, अपने कार्यों के लिए कुछ नई सोच एवं सरकार से कार्यों की जानकारी देना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सैफई महोत्सव समिति को आयकर विभाग ने चैरिटी संस्था के रूप में मान्यता प्रदान कर दी है। अब महोत्सव समिति जनकल्याण एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन वर्ष भर करेगी। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रो ब्रजेश यादव, डा अरविंद यादव, पूर्व मंत्री रवींद्र श्रीवास्तव गुड्डू, डा वाईपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों के भी होगे आयोजन

इटावा। महोत्सव में इस बार आल इंडिया प्राइज मनी वालीबाल प्रतियोगिता 27,28 एवं 29 दिंसबर को आयोजित होगी। इसके संयोजक अवनीश कुमार है। श्रीमती मूर्ति देवी राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 3,4,5 एवं 6 जनवरी को होगा। इसके संयोजक लालजी दुबे है। यह दोनो टूर्नामेंट मास्टर चंदगी राम स्टेडियम में होगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed