फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   saifai,etawah,etawah news

आपरेशन से पहले हर मरीज की होगी कोरोना जांच

Wed, 29 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
saifai,etawah,etawah news
इटावा। सैफई पीजीआई में होने वाले अब सभी ऑपरेशनों के पूर्व कोरोना टेस्ट जरूरी कर दिया गया है। कुलपति प्रो. राजकुमार ने बताया कि वर्तमान में कोरोना की गंभीरता को देखते हुए यह अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए आया मरीज कोरोना पॉजिटिव है तो उनके संपर्क में आने वाली चिकित्सीय टीम को भी संक्रमण आशंका बढ़ जाती है। नान-कोविड चिकित्सालय के इमर्जेंसी ओटी में आने वाले सभी मरीजों के ऑपरेशन के लिए यह एहतियात अपनाया जाएगा। अब इमर्जेंसी ओटी में होने वाले ऑपरेशन में लगे सभी हेल्थ केयर वकर्स को पीपीई किट, एन-95 मास्क, शू कवर, हेड कैप, डबल ग्लव्स का इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह भी तय हुआ है कि मरीजों की कोरोना जांच ऑपरेशन से पूर्व माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग द्वारा रैपिड टेस्टिंग किट द्वारा कराई जाएगी। इसमें मरीज पॉजिटिव आता है तो उसे को कोविड चिकित्सालय में तत्काल शिफ्ट किया जाएगा। ओटी स्टाफ को क्वारंटीन किया जाएगा। ओटी को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि सभी मेडिकल और नॉन मेडिकल स्टाफ को इस गाइडलाइन का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed