{"_id":"8c2955e5fd8e1fc9fa6ae0d864a77dcd","slug":"saifai-cm-drove-the-bicycle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई में सीएम ने चलाई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में सीएम ने चलाई साइकिल
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने गांव में साइकिल चलाई। वह सुबह अपने घर से हवाई पट्टी तक साइकिल से गए। उनके साथ बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह यादव, आईजीसीएल के चेयरमैन अनुराग भदौरिया भी साइकिल चला रहे थे।
विज्ञापन
सीएम सुबह अचानक साइकिल यात्रा पर निकल पडे़। इस दौरान उन्होंने आसपास के क्षेत्र में विकास कार्यों पर भी नजर डाली। सैफई से निकलने के बाद बघुइया गांव के पास कुछ लोगों को देखने के बाद मुख्यमंत्री वहां पर रुके। उनसे हालचाल लिया। उन लोगों ने बताया कि प्रेस फोटोग्राफर हैं तो सीएम ने फोटो भी खिंचवाए। मुख्यमंत्री ने उन सभी से परिचय लेने के बाद उनके अनुरोध पर ही उनके साथ फोटो खिंचवाया। जिस वक्त वह साइकिल चला रहे थे उस समय घना कोहरा छाया हुआ था।
विज्ञापन
सवा सात बजे निकले थे सीएम
सैफई के पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित का कहना है कि सुबह सवा सात बजे के आसपास मुख्यमंत्री और सांसदों ने साइकिल चलाई। उसके बाद सैफई हवाई पट्टी से सवा दस बजे के आसपास वापस कार से लौटे थे।
विज्ञापन
चंबल नदी में घड़ियालों को देखा
शाम को मुख्यमंत्री उदी चकरनगर रोड पर स्थित जरहौली के पास सिगनी वाच टावर देखने गए। यह टावर वन विभाग ने लगवाया है। इसके बाद वे कसौंगा पहुंचे। यहां उन्होंने चंबल नदी में घड़ियालों को देखा। सीएम ने यहां पर्यटन की संभावनाओं के बारे में वन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने चंबल नदी क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मंशा जताई। यहां उन्होंने मीडिया वालों से कोई बातचीत नहीं की। इसके बाद वे सैफई वापस चले गए।