फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sahkari samiti

सहकारी बैंक में मिलेगी अब गोल्ड लोन और बैंक गारंटी की सुविधा

Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
sahkari samiti
सहकारी बैंक की सामान्य निकाय बैठक का दीप जलाकर शुभारंभ करते अध्यक्ष आदित्य यादव - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला सहकारी बैंक ने भी बैंकिंग का दायरा बढ़ा लिया है। अब गोल्ड लोन और एफडी बंधक कर बैंक गारंटी देने की सुविधा ग्राहकों को दी जाएगी। इसके लिए आईसीआईसीआई बैंक से करार हो चुका है। सोमवार को पुरानी सूत मिल परिसर में हुई सामान्य निकाय की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मत से मंजूरी दी गई। 1 करोड़ 30 लाख का शुद्ध मुनाफा कमाने वाली सहकारी बैंक अब हर साल इटावा, औरैया में एक-एक नई शाखा खोलेगी। बैठक में इटावा औरैया में 26 सहकारी समितियों में विद्युत बिल जमा कराने और 18 स्थानों पर 100-100 मीट्रिक टन के गोदाम के लिए 20 लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में देने को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा बैठक में अन्य प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

सहकारी बैंक की सामान्य निकाय की बैठक सभापति आदित्य यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि सहकारिता में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की परंपरा रही है। जो लोग यहां चुनकर आते हैं, वे अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा के हो सकते हैं। परंतु यहां आकर वे सिर्फ सहकार बंधु होते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी जब-जब सत्ता में रहे, तब-तब सहकारिता आंदोलन मजबूत हुआ है। भाजपा सरकार ने तो सहकारिता की हालत बहुत खराब कर दी है। यही कारण है कि आज पूरे प्रदेश में डीएपी और यूरिया का संकट किसानों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि इटावा, औरैया की 31 सहकारी समितियों को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। जिला सहकारी बैंक ग्राहकों को सभी उच्च स्तरीय बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के सचिव और महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि यूपी कोऑपरेटिव बैंक लखनऊ को 100 माइक्रो एटीएम और 30 एमपास के मांगपत्र प्रेषित किए गए हैं। जल्द ही सामग्री प्राप्त होने पर सहकारी समितियों में डिजिटल व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। 50 जिला सहकारी बैंकों से सीधे संवाद के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेटअप तैयार कर लिया गया है।
बैठक में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, विश्वनाथ सिंह सेंगर, नितेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, शकुंतला यादव, शारदा देवी, महावीर सिंह यादव, रामनाथ सिंह यादव, देवेश पचौरी, मयंक विधौलिया, प्रसपा जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, केके यादव, हरिओम यादव आदि मौजूद रहे।

इटावा। जिला सहकारी बैंक के सम्मेलन में पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का 22 किलो की माला और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। शाखा प्रबंधक सुनील यादव और अखिलेश चतुर्वेदी ने माला पहनाई। महाप्रबंधक कुलदीप सिह और उप महाप्रबंधक आलोक कुुमार ने प्रतीक चिह्न भेंट किए।

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत करते बैंक के प्रबंधक

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत करते बैंक के प्रबंधक- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed