फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   safari park is full of tourist

Etawah News: क्रिसमस पर सफारी पार्क में उमड़ी भीड़

Sun, 25 Dec 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
safari park is full of tourist
इटावा। क्रिसमस पर सफारी पार्क पर्यटकों से गुलजार रहा। लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ सफारी में जमकर मस्ती की। बब्बर शेर का दीदार किया। सफारी प्रबंधन को नए साल तक यही सिलसिला बना रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

क्रिसमस और नए साल पर पड़ रही छुट्टियों पर लोग सफारी पार्क पहुंच रहे हैं। इसके लिए प्रबंधन ने पहले से ही तैयारियां कर ली थीं। नए साल पर फोर डी थियेटर शुरू करने की भी तैयारी है। उम्मीद के अनुसार क्रिसमस पर भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिनभर लोगों ने पार्क में मस्ती करने के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। बब्बर शेर और शेरनियों के साथ ही भालू, काले हिरण और तेंदुए देखकर भी लोग रोमांचित हो उठे। कुल 1,855 पर्यटक आए। इससे सफारी पार्क को 3,06,735 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

उपनिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि पिछली बार क्रिसमस पर 1,440 पर्यटक आये थे। इनसे कुल 2,31,020 की आय हुई थी। इस बार पर्यटक बढ़े हैं। नए साल तक यही क्रम जारी रहने की उम्मीद है। नए साल को देखते हुए 26 दिसंबर और 2 जनवरी को साप्ताहिक अवकाश पर भी सफारी पार्क खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed