फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   safaier house won trophy

Etawah News: सफायर हाउस 111 पाकर जीती चल वैजंती ट्राफी

Mon, 19 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
safaier house won trophy
इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल समागम का रविवार को समापन हो गया। इसमें सफायर हाउस ने 111 अंकों के साथ चल वैजयंती ट्राफी जीत ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के शुभारंभ पर कक्षा नौ और 12 के बच्चों ने भांगड़ा प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज मैरीकॉम ने रंग बिरंगे गुब्बारे और सफेद कबूतर उड़ाकर एकता का संदेश दिया। डीपीएस के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने कहा कि मैरीकॉम आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरी बेहतरीन मां का नाम है। दो बच्चो की मां होने के बाद भी वह छह बार बॉक्सिंग में विश्व चैंपियन रह चुकी हैं।
विज्ञापन

खेल समागम में दूसरे दिन स्कूल के एमराल्ड, रूबी, सफायर व टोपाज हाउस ने हिस्सा लिया। कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें रिले प्रमुख रहा। खेल में चारों हाउस में से सफायर हाउस 111 अंको के साथ विजेता रहा। बेस्ट मार्चपास्ट की ट्रॉफी एमराल्ड हाउस को प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैरीकॉम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी हुए डीपीएस के बच्चों के साथ फोटो शूट किया। कार्यक्रम में सीबीएसई सहोदया के विभिन्न प्रिंसिपलों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य भावना सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed