फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   safai medical collage,etawah,etawah news,up news

शिवपाल के हस्तक्षेप के बाद विवि प्रशासन ने मानी मांगें

Wed, 31 Aug 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
safai medical collage,etawah,etawah news,up news
आयुर्विज्ञान विवि में धरने पर बैठे कर्मचारियों को समझाते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और साथ - फोटो : ETAWAH
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में चल रही हड़ताल तीसरे दिन बुधवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आश्वासन पर समाप्त हो गई। उन्होंने पूर्व सैनिक कल्याण निगम का रिन्यूवल कराने के लिए कर्मचारियों को आश्वस्त दिया। इसके बाद धरने पर बैठे कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

बुधवार को लगातार दूसरे दिन जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव धरनास्थल पर पहुंचे। यहां कुलपति डॉ. प्रभात सिंह की मौजूदगी में कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि फिर से पूर्व सैनिक कल्याण निगम का रिन्यूवल कराया जाएगा। विवि प्रशासन ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोले, किसी भी कर्मचारी को अब बाहर नहीं निकाला जाएगा और न ही किसी का वेतन कम होगा। बताया कि इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और प्रमुख सचिव से भी बात की है। अब सभी कर्मचारी काम पर लौट जाएं और ईमानदारी से काम करें।
विज्ञापन

साथ ही यहां दलाली करने वालों की सूचना मुझे दें। लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि यहां दलालों की वजह से मरीजों का शोषण हो रहा है। इसे बिल्कुल बर्दाशत नहीं किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि किसी संविदाकर्मी को नहीं निकाला जाएगा। पहले जैसी व्यवस्था सुचारु रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों की डीएम से की शिकायत
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम अवनीश कुमार राय से मिले। उन्होंने तहसील क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की। करीब आधे घंटे तक चली डीएम के साथ चर्चा में उन्होंने बताया कि तहसीलों में काम कराने के लिए जनता को भटकना पड़ रहा है। बिना रिश्वत दिए काम नहीं होते हैं। ताखा तहसील के राशन इंस्पेक्टर पर कोटेदारों से लाखों रुपये लेकर गरीबों का राशन हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि भ्रष्टाचारियों पर लगाम नहीं कसी गई तो प्रसपा कार्यकर्ता प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। डीएम कक्ष से बाहर निकले प्रसपा अध्यक्ष ने बताया कि भ्रष्टाचारी अधिकारी, कर्मचारियों की शिकायत की है। कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

नेताजी मैनपुरी से ही चुनाव लड़ें
इधर, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के चुनाव लड़ने पर कहा कि मैं चाहता हूं नेता जी वहां से ही चुनाव लड़ें। अगर नहीं लड़ते हैं तो इस पर विचार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed