फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sadar MLA got vaccinated

सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ लगवाई वैक्सीन

Sat, 03 Apr 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA got vaccinated
फोटो संख्या 26- जिला अस्पताल में कोरोना टीका लगवातीं सदर विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : ETAWHA
जनपद में एक बार फिर से कोरोना पांव पसार रहा है। ऐसे में हम सब यदि सतर्कता बरतें और दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का पालन करें। साथ ही वैक्सीन लगवाएं तो जनपद में एक बार फिर से कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन

यह बात सदर विधायक एवं महिला एवं बाल विकास सभापति सरिता भदौरिया ने शनिवार को जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन कराने के बाद कही।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने कहा वैक्सीनेशन से कोरोना के प्रति लोगों का डर कुछ कम होगा, लेकिन दोबारा बढ़ते आंकड़े खतरे की घंटी भी बजा रहे हैं। कहा कोरोना की अनदेखी करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया जिला पुरुष अस्पताल में टीकाकरण बूथ पर लोगों का उत्साह देखने लायक है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया टीकाकरण कराने के बाद हल्का बुखार, जी मिचलाना, हाथ पैरों में दर्द सामान्य लक्षण देखे जा सकते हैं, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं, यह सामान्य लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed