फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sacrifice will be done on the day of Bakrid at 12 identified places

12 चिंहित स्थानों पर होगी बकरीद के दिन कुर्बानी

Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice will be done on the day of Bakrid at 12 identified places
इटावा। डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने गुरुवार को सनातन धर्म इंटर कालेज में पीस कमेटी की बैठक की। इसमें तय किया गया कि 12 जगह पर ही बकरीद की कुर्बानी की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि खुले स्थानों और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी बिल्कुल न करें। अधिकारी सभी क्षेत्रों पर नजर बनाए रखें। डीएम ने कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को नगर पालिका की ओर से तय स्थान पर पहुंचा दिया जाए। बकरीद पर नगर पालिका अधिकारी साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था का ध्यान रखें। एसएसपी ने कहा कि उदयुपर की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल की जा रहीं हैं। किसी पोस्ट को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। अफवाह फैलाने और अराजकता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जसंवतनगर, भरथना और बसरेहर आदि थानों में भी पीस कमेटी की बैठकें की गईं।
विज्ञापन

पुरानी परंपरा के साथ मनाएं : मौलाना तारिक
मौलाना तारिक शम्सी ने सभी से पुरानी परंपरा के अनुसार त्योहार मनाने और इटावा के पुराने रसूख को कायम रखने की बात कही। उन्होंने उदयपुर की घटना की निंदा की और कहा कि ये गलत काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed